अपराध पर नियंत्रण को लेकर भोजपुर पुलिस अपने क्रॉस मोबाइल जवानों को हाइटेक करने की कवायद शुरू कर दी है। पटना के क्रॉस मोबाइल के जवानों के तर्ज पर भोजपुर के क्रॉस मोबाइल के जवान भी लैस होंगे।
इसको लेकर मुख्यालय से आदेश प्राप्त हो गया है। बहुत जल्द सड़कों पर वाकी-टॉकी से लैस होकर अलग पहचान के रूप में जवान दिखेंगे।
शहर के दो थाने में क्षेत्रफल के अनुसार क्रॉस मोबाइल के जवान का पद सृजित किया गया है। जिले के 50 जवानों को क्रॉस मोबाइल के लिए चयन किया गया है।

नगर थाने में चार- चार यूनिट में इनकी ड्यूटी लगायी जायेगी। वहीं नवादा थाने में भी चार यूनिट में क्रॉस मोबाइलों पर ड्यूटी लगायी जायेगी। दोनों थाना में 16-16 जवानों की तैनाती की गयी है। हालांकि हाल ही में हुए सिपाहियों के स्थानांतरण के बाद दूसरे जिले से आये सिपाहियों ने योगदान कर लिया है। बहुत जल्द इन्हें थानों में प्रतिनियुक्त कर लिया जायेगा।