दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है। इस साल 19 अक्टूबर को देश में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों की जाती है। आइए जानते हैं-
गणेश जी को बुद्धि का देवता माना जाता हैं, जिनकी दो पत्नियां रिद्धि व सिद्धि और दो पुत्र है शुभ-लाभ हैं। वहीं मां लक्ष्मी जी धन की देवी मानी जाती है और गणेश जी बुद्धि व विवेक के प्रतीक है। बिना विवेक के लक्ष्मी का शुभ-लाभ नहीं हो सकता। इसीलिए दिवाली पर लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी की पूजा की जाती है।
ध्यान रहें कि लक्ष्मी पूजन करते समय गणेश जी को लक्ष्मी के बाईं ओर ही रखें। तभी पूजा का फल मिलता है। ऐसा ना करने पर कुछ अनहोनी हो सकती है।