1. पैदाइशी दबंग
चाहे दुनिया कुछ भी कहे, दबंगई में बिहारी लड़कों का कोई जोड़ नहीं। मजाल किसी की आपको कोई आँख उठा के देखे भी अगर बिहारी लड़का है आपके साथ कहीं भी।
2. सुपर इंटेलीजेंट और मेहनती
बिहारी कितने तेज़ दिमाग वाले और मेहनती होते हैं ये बात तो जग जाहिर है। चाहे आईएएस की बात हो या किसी और प्रोफेशन की या किसी भी कॉम्पेटेटिव एग्जाम की, बिहारी हमेशा टॉपर होते हैं। बस हो गई आपकी लाइफ सेट।
3. सादगी भरी ज़िन्दगी
आप चाहे किसी अरबपति बिहारी से शादी करो, पर आप उन्हें भी घर का काम करते पाएंगी। उनका ज्यादा समय परिवार और बच्चों के साथ बीतता है। अब और क्या चाहिए एक बीवी को?
4. मासूमियत भरी बोली
ज्यादातर लोग इस बात से राज़ी न होंगे पर अगर आप किसी बिहारी लड़के से प्यार करती हैं तो ज़िन्दगी में कई प्यारे लम्हे आएंगे जब आप कह उठेंगी आव्व्व…उनकी प्यारी सी बोली सुनकर। उनका मैं की जगह हम कहना आपको हर पल एहसास दिलाएगा की आप हर वक्त उनके साथ हैं।
5. लज़ीज़ खाना
अब लिट्टी चोखा को याद कर के ही मुह में पानी आ जाता है। वैसे बिहारी लड़के के साथ शादी करने बाद बाद बिहार के तमाम लज़ीज़ खाने का स्वाद मिलता रहेगा।