पाटलिपुत्र यानी पटना, एक अद्भुत शहर, और भारत के पूर्वी राज्य बिहार की राजधानी देश के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है । वैसे तो पटना शहर में देखने लायक बहुत सारी चीजें हैं, जिसे देखकर आपका दिल और दिमाग बाग़-बाग़ हो जाएगा। यह शहर और यहाँ के रहने वाले लोग काफी अनोखे और दिलदार हैं। लोगों की नज़रों में वैसे बिहार और बिहारियों की ज्यादा कद्र तो नहीं है क्यूँकि बहुत से लोगों का यह मानना है कि बिहार में जंगल राज़ चलता है और यहाँ रहने वाले ज्यादातर लोग पढ़े-लिखे नहीं हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं जिन्हें बिहार के नाम से ही चिढ़ होती है और उन्हें लगता है सारे बिहारवासी किसी गाँव में रहते हैं। लेकिन बिहार का यह शहर इन सारी रूढ़िवादिताओं को तोड़ते हुए काफी उन्नति कर चुका है क्यूंकि लोगों की सोच से परे ये शहर काफी मॉडर्न और विकसित है।
पटना शहर में आने के बाद, आपको यहाँ धर्म और संस्कृति का मिला-जुला रूप देखने को मिलेगा। अगर आपको भारत की असल छाप देखनी है तो पटना की सैर करना आपके लिए बेहद आवश्यक है:-
- प्राचीन समय में पटना को पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता है।
- यह शहर मौर्य, हरयंका, नंदा, गुप्त, शुंगा, पाला साम्राज्यों का अभिन्य अंग रहा है।
- मौर्य काल में पटना की जनसंख्या करीब 4 लाख थी।
- मेगास्थनीज ने इस शहर के बारे में अपनी किताब जिसका नाम ‘इंडिका’ था उसमें भी लिखा था।
- पटना एक ऐतिहासिक शहर है जो आज भी सम्पन्नता से आबाद है।
- पटना में तख्त श्री हरमंदिर बना हुआ है जो एक पवित्र धर्मस्थल है।
- गुरूगोविंद सिंह, जो सिक्खों के 10वें और अंतिम गुरू थे, उनका जन्मस्थल पटना है।
पटना शहर की ऐतिहासिक संस्कृति और समृद्धि:-
बहुत सारे लोग ये सोचते हैं कि पटना केवल देश के दुसरे हिस्सों में मजदूरों की पूर्ति करता हैं, लेकिन वास्तव में ये शहर इन चीजों से बहुत ही ऊपर उठ चूका है। बिहार की राजधानी पटना प्राचीन काल से ही अपनी संस्कृति और शासन की वजह से काफी मशहूर और विख्यात रहा है। महान दार्शनिकों, विद्वानों, और लेखकों के अलावा इस शहर ने देश को आर्यभट्ट, चाणक्य, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, वत्स्ययान, कालिदास और बहुत से असंख्य महापुरुषों ने इसी धरती पर जन्म लिया। यह शहर दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है और मुझे वास्तव में इस पर गर्व है।
बेशक, पटना एक शहर है:-
कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि बिहार, पटना में प्रकाश और बिजली की सुविधा ही नहीं हैं। उन लोगों से मुझे कोई शिकायत नहीं हैं लेकिन उन्हें मैं ये जरुर बताना चाहती हूँ कि आपको न यहाँ सिर्फ बिजली और पर्याप्त नेटवर्क मिलेगा बल्कि आप यहाँ अच्छे भोजन, उचित होटल, रेस्तरां, माल्स और एक खुशहाल और आरामदायक ज़िन्दगी का भी आनंद ले सकते हैं। पटना के कुछ मुख्य क्षेत्रों में से बेली रोड, बोरिंग रोड, नाला रोड, फ्रेज़ेर रोड, और गांधी मैदान आते हैं और यहां आपको आपके जरुरत की खाने से लेकर शौपिंग और हर तरह की सुख-सुविधाए आसानी से मिलेंगी। इस शहर के लोग भी रातों को इतनी जल्दी नहीं सोते और यहाँ के ‘रात का ज़िन्दगी’ भी देखने लायक होती है।
भारत देश में सबसे ज्यादा आईएएस
वैसे तो हमारे देश में ज्ञानी लोगों की कोई कमी नहीं है। पूरा भारत ही ज्ञान का भंडार है। लेकिन हमारे पटना शहर की बात ही कुछ और है। इस शहर में सबसे ज्यादा आईएसस परीक्षा को क्लियर करने वाले लोग मिलेंगे। इतने ज्यादा लोगों में से भारी संख्या में सिर्फ बिहार के पटना शहर से ही उत्तीर्ण होते हैं। देश के सर्वाधिक आईएसस सिर्फ पटना शहर के ही होते हैं।
विश्व का सबसे लम्बा सड़क पुल
बिहार राज्य का पटना शहर, विश्व का सबसे लम्बा सड़क पुल है जो कि पटना में स्थित है। यह पुल 5575 मीटर लम्बा है, और इस पुल को महात्मा गांधी सेतू के नाम से जाना जाता है।
हमारा लिट्टी-चोखा फेमस है विदेशो तक
वैसे तो बहुत सारे लोग पटना के लिट्टी-चोखा से अवगत हैं। लेकिन आपको सुनकर आश्चर्य होगा जब आप सुनोगे की हमारे लिट्टी-चोखा का स्वाद विदेशों तक भी पहुंच चुका है। बिहार ,पटना के कुछ स्टॉल आपको हर गली और नुक्कड़ पर लिट्टी-चोखा का स्वाद मिल जाएगा। विदेशी पर्यटकों को पटना शहर का लिट्टी-चोखा बहुत ही ज्यादा पसंद है।
भारत का एकमात्र राष्ट्रीय अंतर्देशीय नौकायन संस्थान
पटना शहर के गायघाट पर स्थित भारत का एकमात्र राष्ट्रीय अंतर्देशीय नौकायान संस्थान है जो कि काफी प्रसिद्ध है।
पटना है चार नदियों वाला शहर
गंगा, सोन, पुनपुन और गंडक नदी, ये सारी नदियाँ पटना से होकर गुजरती है। अगर आप भी इन चार नदियों के मज़े लेना चाहते हैं तो पटना आना ना भूलें।
शनिवार को फेमस है खिचड़ी भोजन
बिहार, पटना में शनिवार के दिन आप अत्यधिक घरों में अक्सर खिचड़ी बनाई जाती है। खिचड़ी वैसे तो हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसका जायका बढाने के लिए आप चाहें तो इसके साथ आचार, पापड़, चोखा, दही, चटनी और घी भी खा सकते है।