बहुत सुंदर मूर्ति है। ऐसी मूर्ति की बिहार में खूब जरूरत है। बिहार के राजगीर, नालंदा, गया जैसे कई जगह हैं, जहां ऐसी मूर्तियां स्थापित किया जाना है।
कई महत्वपूर्ण भवन बन गए हैं, लेकिन वह खाली है। उस सूनापन को भरिए। इसे अपनी कलाकृतियों से संवारिए। उसमें जान लाइए। बिहार के लिए भी कुछ काम करिए। यह कहना था बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का, जब शनिवार को मुंबई के मालाबार हील स्थित सभागार में आयोजित बिहार फाउंडेशन कार्यक्रम में पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित ने सेरामिक आर्ट का गांधी की मूर्ति भेंट की। ब्रह्मदेव पंडित ने कहा कि काफी समय तक उनकी आर्ट की सराहना की।
उनका परिचय लिया। बिहार आने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई के लिए बहुत काम कर चुके हैं। अब बिहार के लिए भी कुछ करिए। इससे बिहार की प्राचीन गौरव वापस होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पेंटिंग तो मिल जाती है लेकिन कलाकृतियां नहीं मिल पाती है।