रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी दिवड़ी मंदिर पहुंचीं। दोपहर के 12 बज रहे थे। महाआरती के लिए मंदिर का पट बंद था।
वह करीब आधा घंटा बाहर खड़ी रहीं। इस बीच उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई तो साक्षी को टेंशन हो गया। इससे वह असहज महसूस करने लगीं, तो पुलिस ने भीड़ को हटाया।
उनके साथ तीन महिलाएं भी माता का दर्शन करने आई थीं। इससे पूर्व ग्रामीण विकास सचिव अविनाश कुमार ने अपने परिवार के संग मंदिर में पूजा-अर्चना की। महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन रांची जब भी आते हैं वो देवड़ी मंदिर में जरूर हाजिरी लगाते हैं।
धोनी, साक्षी के साथ शादी करने के बाद आशीर्वाद लेने भी इस मंदिर में आए थे। धोनी अपने हर महत्विपूर्ण मैच से पहले यहां सोलहभुजा दुर्गा देवी के दिवड़ी मंदिर जरूर आते हैं।
भारतीय क्रिकेट में सिलेक्शून से पहले से भी धोनी यहां पूजा करने आते रहे हैं। रांची के दिवड़ी मंदिर में बड़े-बड़े खिलाड़ी आ चुके हैं।
कुछ साल पहले तक इस मंदिर को आसपास रहने वाले लोग ही जानते थे, लेकिन धोनी के बार-बार यहां पहुंचने से यह मंदिर काफी प्रसिद्ध हो गया।
यहां इंडियन क्रिकेट टीम के हरभजन सिंह, शिखर धवन व उनकी पत्नी आयशा और बिहार के एक्सन सीएम लालू प्रसाद यादव भी इस मंदिर में दर्शन के लिए आ चुके हैं।