पिछले कई दिनो से बीमार चल रहे विनोद खन्ना का आज निधन हो गया। वे 70 साल के थे। खन्ना पंजाब के गुरुदास पुर से BJP सांसद भी थे। उनके निधन पर बॉलीवुड शोक में डूब गया है।
विनोद खन्ना का मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले सप्ताह उनके बेटे राहुल खन्ना ने जानकारी दी थी कि डीहाइड्रेशन की वजह से विनोद खन्ना को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।