अभी भी इस बिहारी एक्टर के घर पर बनता है मिट्टी के चूल्हे पर खाना, आज भी अपने गाँव-घर से उतने ही जुड़े हैं पंकज त्रिपाठी

मनोरंजन

बिहार के गोपालगंज के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में बिहार में अपने घर आए थे। करीब एक हफ्ते की छुट्टी बिताने के बाद पंकज 11 मई को वापस मुंबई लौट गए।

 

पूरे एक हफ्ते उन्होंने अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ वक्त गुजारा। इस दौरान पंकज ने माता-पिता के साथ फोटोज भी क्लिक करवाए।
बता दें कि पंकज के घर पर अभी भी मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनता है। गोपालगंज के पंकज गोपालगंज के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं। यहां वाले घर में फिलहाल उनके माता-पिता और रिलेटिव रहते हैं।
पंकज एक किसान फैमिली से हैं। उनके पिता का नाम पंडित बनारस त्रिपाठी और मां का नाम हेमंती देवी है। मुंबई में शूटिंग से जब भी छुट्टी मिलती है, पंकज अपने घर आ जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *