क्या आपने कभी ऐसे गांव के बारे में सुना या देखा है जहां के लोग करोड़पति हैं। अब आप कहेंगे भला कोई गांव अगर करोड़पति होगा तो वो गांव में क्यों रहेगा। लेकिन ऐसा सच में है और जो रातों रात करोड़पति बन गया।
अक्सर जब गांव की बात होती है तो लोगों के मन में एक ही तरह का विचार आता है कि गांव यानी बहुत सारे खेत, गाय, भैंस आदि, फटेहाल किसान और गरीबी… लेकिन यहां ऐसा नहीं है।
आप सोच रहें होंगे कि वो कैसे? दरअसल, इस गांव के रहने वाले एंटोनियो लियोन फर्नांडिस ने मुश्किल परिस्थितियों में बिजनेस का साम्राज्य तैयार किया और हजारों करोड़ की संपत्ति कमाई। आखिर में इन्होंने सारी संपत्ति अपने गांव के नाम कर दी।
एंटोनियो का जन्म 1917 में स्पेन के एक छोटा से गांव ‘सेरेजेल्स डेल कोंडाडो’ में हुआ था। उन्होंने अपना बचपन काफी गरीबी में गुजारा। उन्होंने 14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी क्योंकि गरीबी की वजह से उनके माता-पिता उन्हें पढ़ा पाने में सक्षम नहीं थे।