Patna: इस समय रेलवे मंत्रालय बहुत ज्यादा एक्टिव है मंत्रालय ने देश के सभी व्यस्त मार्गों के लिए खास निर्णय लिया ,बहुत जल्द इन व्यस्त मार्गों पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। इसकी तैयारी प्रारंभ की जा चुकी है। बहुत जल्द मार्च 2024 तक 100 से ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस इस रेट का प्रोडक्शन प्रारंभ हो जाएगा। मंत्रालय ने इन रिप्रोडक्शन योजना में सम्मिलित कर लिया है जिनमें से सबसे ज्यादा रेट आईसीएफ चेन्नई में बनाई जाएंगी।
मंत्रालय ने यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया आने वाले समय में वंदे भारत एक्सप्रेस देश के कई व्यस्त मार्गों पर चलती नजर आएगी। मंत्रालय ने प्रोडक्शन प्लान भी तैयार कर लिया है। वित्तीय वर्ष के 2022 तथा 23 में 42 रेट यानी के 672 कोच तथा वित्तीय वर्ष 2023 तथा 24 में 59 रेक यानी के 944 कोच को को प्लान में सम्मिलित किया गया है।
2022 तथा 23 में 42 रेक का प्रोडक्शन होना है। उसमें इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई में 22 मॉडर्न कोच फैक्ट्री, एमसीएफ, रायबरेली तथा रेल फैक्ट्री कपूरथला आरसीएफ, कपूरथला में 10 10 रेक बनाई जाएगी दूसरी तरफ 2023 से 2024 में आईसीएफ चेन्नई में 30 मॉडर्न कोच फैक्ट्री एमसीएफ रायबरेली में 15 तथा कपूरथला में 14 रेक बनाई जाएंगी। दोनों सालों में सर्वाधिक आईसीएफ चेन्नई में 52 रेक बनेगी । इस तरीके से दोनों सालों में 101 रेक यानी के 1616 को तैयार किया जाएगा। वर्तमान समय में यदि देखा जाए तो दो बंदे भारत ट्रेन संचालित हैं