ब्रेकिंग न्यूज़- केन्द्र ने पटना को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए दी हरी झंडी, मुजफ्फरपुर भी लिस्ट में शामिल

खबरें बिहार की

 

अभी-अभी बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी। पटना को केन्द्र ने स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला कर लिया है। स्मार्ट सिटी की लिस्ट में पटना 5 वें नंबर पर है।

जबकि मुजफ्फरपुर 7 वें स्थान पर है। तीसरे चरण में 30 स्मार्ट सिटी का चयन किया गया था। साल 2020 तक 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने आज स्मार्ट सिटीज की तीसरी लिस्ट जारी की।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने मुंबई में शेयर मार्केट में देश के सबसे बड़े म्युनिसिपल बॉन्ड प्रोग्राम को लॉन्च करने के दौरान कहा था कि आज स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू ने कहा था कि स्मार्ट सिटीज के साथ अर्बन इंफ्रा सिटी की लिस्ट में शामिल 500 शहरों में भी विकास परियोजनाएं चल रही हैं।

साथ ही 147 शहरों को इन्वेस्टमेंट ग्रेड भी मिल चुके हैं। वहीं 18 राज्यों ने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए कंसल्टेंट भी नियुक्त कर दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *