बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नवरात्र टूर पैकेज की घोषणा की है। इसके लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपये का टिकट लगेगा होगा।
बस आर ब्लॉक के पास होटल कौटिल्य विहार से सुबह सात बजे खुलेगी और शाम पांच बजे वापस लौटेगी।
बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की बस से शनिवार को गया और बोधगया भ्रमण करने के के लिए 40 छात्र-छात्राओं का दल रवाना हुआ।
ओरिएंटल कॉलेज, पटना सिटी के छात्र-छात्रा भ्रमण के लिए गए। बोधगया की ट्रिप को लेकर भी एडवांस बुकिंग की जा रही है।
पटना-पावापुरी-नालंदा-राजगीर टूर पैकेज का पहला दिन भी पर्यटकों के इंतजार में गुजरा। रविवार के लिए एडवांस बुकिंग जरूर हुई। रविवार को 33 पर्यटक भ्रमण पर निकलेंगे।
पटना से पावापुरी-नालंदा और राजगीर टूर पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति शुल्क 600 रुपये है।
सुबह सात बजे वातानुकूलित बस होटल कौटिल्य विहार से खुलेगी। शाम को आठ बजे भ्रमण कराने के बाद पर्यटकों को वापस पटा ले आएगी।
इस टूर पैकेज में नाश्ता और भोज की सुविधा भी शामिल है।