पटना : दलेर मेहंदी की स्टार नाइट से आज गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव की शुरुआत होगी। दशहरा महोत्सव का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि तथा विशिष्ट अतिथि कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद होंगे।
इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर और जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे। दशहरा महोत्सव के पहले दिन पटना सिटी में जन्मे दलेर मेहंदी अपनी आवाज की जादू का जलवा बिखेरेंगे। कई बड़े-बड़े कलाकार भाग लेने जा रहे हैं।
दशहरा मेला की शुरुआत आठ सितंबर को हुई और समापन बुधवार को फैशन शो के साथ हुआ। दलेर मेंहदी, 22 को: हंसराज हंस, 23 को : राजीव निगम व ख्याली : कॉमेडी नाइट, 24 को : कविता पौडवाल का भजन 25 को : पद्मिनी कोल्हापुरी, 26 को: अमीषा पटेल : डांडिया नाइट, 27 को : मिनिषा लंबा : डांडिया, 28 सितंबर : सुरेश भोंसले, 29 को : दुर्गा अवतार के कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।