बड़े-बुजुर्गों को आपने अक्सर कहते हुए सुना होगा कि आज सिर मत धोना आज गुरुवार है। समय बदला, तरीका बदला, सोच बदली, लेकिन आज भी गुरूवार को बाल धुलने से पहले एक बार विचार मन में कर ही लेते हैं।
ये बातें हमारे पूर्वजों के द्वारा यूं नहीं कही जाती हैं। आपको बता दे कि हिंदू धर्म में ब्रहस्पतिवार को सबसे पवित्र दिन माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
ब्रहस्पति देव की आराधना करने के कारण इसे ब्रहस्पतिवार या गुरूवार कहा जाता है। इस दिन पूजा करके लोग अपने लोगों के स्वास्थ्य और सुख की कामना करते हैं।