पूरे बिहार की टिकी हैं नजरे स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट पर, आज होगी जारी

खबरें बिहार की

साल 2020 तक 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार आज स्मार्ट सिटीज की तीसरी लिस्ट जारी करेगी।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने मुंबई में शेयर मार्केट में देश के सबसे बड़े म्युनिसीपल बॉन्ड प्रोग्राम को लॉन्च करने के दौरान कहा था कि शुक्रवार को स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू ने कहा था कि स्मार्ट सिटीज के साथ अर्बन इंफ्रा सिटी की लिस्ट में शामिल 500 शहरों में भी विकास परियोजनाएं चल रही हैं। साथ ही 147 शहरों को इन्वेस्टमेंट ग्रेड भी मिल चुके हैं। वहीं 18 राज्यों ने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए कंसल्टेंट भी नियुक्त कर दिये हैं।

केंद्र सरकार ने अब तक तीन फेज में 50 स्मार्ट सिटी के नामों का ऐलान कर चुकी है। पहले फेज में 20, दूसरे में 13 और तीसरे में फेज में 27 स्मार्ट सिटीज के तौर पर विकसित किये जाने वाले शहरों के नाम का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *