पटना: राष्ट्रकवि दिनकर की धरती बिहार और उनके गृह जिले में नए इतिहास रचने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द बिहार के नाम नया रिकार्ड होने वाला है। कहा जा रहा है कि देश में सबसे उंचा झंडा फहराने का रिकार्ड बिहार के नाम होने जा रहा है।
इसको लेकर बेगूसराय के डीएक को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही जगह देने की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस झंडे को फहराया जाएगा।
जानकारी अनुसार इस योजना की तैयारी सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार, मंडी डॉट कॉम के फाउंडर और सीईओ कौशलेन्द्र सिंह सेंगर सहित अन्य लोगों द्वारा की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रह रहे अजय मूल रूप से पटना के रहने वाले हैं। इस बारे में उन्होंने बताया कि देश में अटारी से लेकर हैदराबाद और पुणे से लेकर रांची सहित कई स्थानों पर उंचे स्थानों पर राष्ट्रीय तिरंगा 300 फीट से अधिक ऊंचाई पर लहरा रही है।
इसी बीच हमारे मन में एक प्लान आया कि कि दिनकर की धरती पर यह काम क्यों नहीं हो सकता। इसको लेकर डीएम से बात की गई फिर उनको प्रस्ताव सौंपा गया। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा है तो 150 से 200 फीट की ऊंचाई वाला फ्लैग पोल लगा कर तिरंगा लहराया जाएगा।
जानिए भारत में कहां और कितनी ऊंचाई पर लहराता है तिरंगाअटारी 360 फीट
कोल्हापुर 303 फीट
रांची 293 फीट
हैदराबाद 269 फीट
फरीदाबाद 250 फीट
पुणे 237 फीट
भोपाल 235 फीट
नवी मुंबई 222 फीट
कटक 215 फीट
नई दिल्ली 207 फीट
Source: Live Bihar