PATNA…
बिहार में दो दिनों में बारिश फिर रफ्तार पकड़ेगी। राज्य सरकार ने इसका अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार आज बारिश की मात्रा बढ़ेगी। हालांकि, शनिवार को बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने की संभावना है।
लेकिन, रविवार को उसकी मात्रा तेज होगी। उधर, नेपाल के तराई वाले इलाकों के साथ-साथ उत्तर बिहार के जलग्रहण क्षेत्रों में भी heavy rain की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर जल संसाधन विभाग ने अपने सभी इंजीनियरों को अलर्ट किया है।
जल संसाधन विभाग ने सभी 38 जिलों की बारिश की भविष्यवाणी जारी की है। इसके आधार पर आम लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बारिश के बाद नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है।
इसे लेकर तटबंधों पर दबाव बढ़ना तय है। विभाग ने इंजीनियरों को चेतावनी दी है। उनसे तटबंधों की चौकसी करने और 24 घंटे पेट्रोलिंग करने के लिए कहा गया है।
इन जिलों में होगी अधिक बारिश
मधुबनी,दरभंगा, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, बेगूसराय, पं. चंपारण, गोपालगंज, सीवान, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, नवादा, लखीसराय, भागलपुर मधेपुरा।