दक्षिण पूर्व एशिया का देश थाईलैंड बौद्ध बहुल देश होने के बावजूद हिंदू धर्म में अटूट आस्था रखता है। हिंदू धर्म के प्रति ऐसी आस्था तो आपको दुनिया के सबसे बड़े देश भारत में भी देखने को नहीं मिलेगी।
बौद्ध होने के बावजूद थाईलैंड के लोग न केवल हिंदू मंदिरों और देवताओं में गहरी आस्था रखते हैं बल्कि अपने राजा को भी राम का वंशज होने मानकर उसे विष्णु के अवतार की संज्ञा देते हैं। अगर ये कहा जाए कि थाईलैंड में आज भी राम राज्य है तो गलत नहीं होगा।
थाईलैंड एक संवैधानिक लोकतांत्रिक देश है लेकिन बावजूद इसके वहां के राजा को भगवान श्रीराम का वंशज मानकर उसको उसी प्रकार सम्मान दिया जाता है जैसे भगवान को दिया जाता है।
वहां राजाओं को निजी अथवा सार्वजनिक तौर पर कभी भी विवाद या आलोचना के घेरे में नहीं लाया जाता है, वे पूजनीय हैं।