तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी, बर्फवारी से अब बढ़ेगी ठंड

खबरें बिहार की जानकारी

बिहार में मौसम का मिजाज अभी मिलाजुला है। रातों में ठंड तो दिन में गर्मी का अहसास होता है। इस कारण मौसमी बीमारियों से लोग परेशान भी हो रहे हैं। हालांकि, अब पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में पछुआ हवा की मजबूत स्थिति बनी है। इनके प्रभाव से प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञानी की मानें तो दो से तीन दिनों में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभावना है। आने वाले दिनों में ठंड में वृद्धि के आसार हैं।

17 जिलों के तापमान में हुई बढ़ोतरी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बुधवार को राजधानी समेत प्रदेश के सात जिलों के न्यूनतम तापमान में जहां गिरावट आई है, वहीं 17 जिलों के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मंगलवार को प्रदेश का गया जिला 10.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं राजधानी के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सात जिलों के तापमान में आई गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी समेत प्रदेश के सात जिलों के पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण, रोहतास, औरंगाबाद, खगड़िया, अररिया जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई हैं वहीं प्रदेश के वाल्मीकि नगर, सीवान, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, गया, बेगूसराय, सहरसा, भागलपुर, जमुई, नवादा, बांका, सबौर, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल व फारबिसगंज जिले के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी व इसके आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध की स्थिति बनी रहेगी, धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य होगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

पटना 13.8

गया 10.2

मुजफ्फरपुर 15.9

भागलपुर 13.1

औरंगाबाद 12.6

रोहतास 12.5

सारण 15.6

नवादा 11.9

समस्तीपुर 12.4

खगड़िया 12.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *