दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिनकी जिंदगी में तकलीफें बहुत हैं। लेकिन फिर भी कुछ लोग हिम्मत नहीं हारते हैं। ऐसी ही एक कहानी है 6 साल के बच्चे की जिसने कभी हार नहीं मानी।
यह कहानी है एक 6 साल के बच्चे की जिसके जन्म से ही दोनों हाथ नहीं थे। उसके एक पैर में भी तकलीफ थी। वो पानी से बहुत डरता था क्योंकि बचपन में उसके साथ एक हादसा हुआ था। पानी के डर की वजह से उसके इलाज में भी दिक्कत आ रही थी। वो बच्चा आज एक स्विमिंग चैंपियन है।
हम बात कर रहे हैं इस्माइल जुल्फिक की जो बोसनिया में रहता है और उसकी हिम्मत पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है। अपने जीवन की छोटी-छोटी दिक्कतें भी हमें कई बार हमें इतना परेशान कर देती हैं कि हमें समझ नहीं आता कि अब क्या करना चाहिए। कई लोग अपना जीवन तक समाप्त करने जैसा निर्णय ले लेते हैं।