सुषमा स्वराज के नाम के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी अनुमति है, ऐसे में उस मोर्च से भी भाजपा के लिए कोई दिक्कत नहीं है।
वहीं राष्ट्रपति पद की दौड़ में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का नाम भी शामिल है लेकिन भाजपा सुषमा स्वराज के पक्ष में झुकती दिख रही है।
कुछ दिन पहले खबर थी कि सुषमा ने इस बात की ओर इशारा किया था कि उन्हें यह पद ग्रहण करने में कोई दिक्कत नहीं है। स्वास्थ्य कारणों की वजह से वो ज्यादा विदेश नहीं जा सकती हैं जो एक विदेश मंत्री के लिए जरूरी होता है।