बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई में सुसाइड कर लिया। सोमवार को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार (Funeral) किया गया। अब स्वजन उनकी अस्थियां (Ashes) लेकर गुरुवार को पटना आ रहे हैं। पटना में उनका श्राद्धकर्म होगा तथा अस्थियां गंगा में विसर्जित की जाएंगी।
रविवार को मुंबई में कर लिया था सुसाइड
विदित हो कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। उनकी मौत की खबर से पूरा देश स्तब्ध है। बिहार के पटना में रहने वाले उनके पिता केके सिंह (KK Singh) गहरे सदमे में चले गए तो उनकी चचेरी भाभी की पूर्णिया स्थित पैतृक गांव में सदमे में मौत (Death) हो गई। सोमवार को सुशांत के पिता मुंबई गए, जहां उन्होंने बेटे का अंतिम संस्कार किया। मिली जानकारी के अनुसार अब वे अस्थि कलश लेकर गुरुवार को पटना लौटने वाले हैं।

अभी भी सदमे में हैं सुशांत के पिता
सुशांत सिंह के चचेरे भाई व भारतीय जनता पार्टी के छातापुर (BJP MLA) विधायक नीरज सिंह बबलू (Niraj Singh Bablu) भी उनके पिता के साथ मुंबई गए हैं। उनके अनुसार सुशांत के पिता की हालत फिर बिगड़ गई है। वे अभी भी सदमे (Shock) से उबर नहीं पाए हैं। गुरुवार को वे उन्हें लेकर पटना आ रहे हैं।

पटना में श्राद्ध, गंगा में अस्थि विसर्जन
विधायक नीरज सिंह बबलू बताते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत का श्राद्धकर्म पटना के राजीव नजर स्थित घर पर होगा। उनकी अस्थियां भी पटना में ही गंगा नदी में विजर्जित की जाएंगी।

पटना से जुड़ी रहीं सुशांत की भावनाएं
पटना में श्राद्ध को लेकर यह सोच है कि सुशांत का बचपन यहीं बीता था। यहीं वे पले-बढ़े। यहां उनको जनने वाले व बचपन के दोस्त हैं। सबों से सुशांत की भावनाएं जुड़ी रहीं।
Sources:-Dainik Jagran