गर्मी छुट्टी में करो खूबसूरत जगहों की सैर, बिहार घूमो मात्र 600 रुपए में

खबरें बिहार की

पटना के ऐतिहासिक स्थलों की सैर भी 17 जून से ही शुरू की जाएगी। डबल डेकर बस से सैर करायी जाएगी। इसके लिए महज दो सौ रुपए खर्च करने होंगे।

सुबह 7 से रात 8 बजे तक निगम के अनुसार सभी टूर पैकेज एक दिनी है। सुबह 7 बजे वीरचंद पटेल पथ स्थित निगम कार्यालय (होटल कौटिल्य विहार) से एसी बस और कारवां बस खुलेंगी। यहां पर नाश्ता कराया जाएगा।

रमणिक नजारे देखने के बाद पर्यटक राजगीर रोपवे से प्रकृति के अदभुत नजारों से दो-चार होंगे। दोपहर में पांडु पोखर देखने के बाद पावापुरी होते हुए पर्यटकों को रात 8 बजे पटना वापस ले आया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *