गर्मी के मौसम में यदि आप ठंडा-ठंडा कूल-कूल होना चाहते हैं तो शिमला या मनाली जाने की जरूरत नहीं है और न हीं हजारों रूपये खर्च करने की जरूरत है।
बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने नये टूर पैकेज की घोषणा की है। इसमें मात्र 350 रूपये खर्च कर ककोलत जलप्रपात का मजा ले सकते हैं। निगम की वातनुकूलित बस आपको ककोलत ले जायेगी। साथ ही पावापुरी का भी भ्रमण करवायेगी।
गर्मी के मौसम में ककोलत जलप्रपात का आनंद उठाने का मजा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम उपलब्ध कराएगा। गर्मी की शुरूआत होते ही ककोलत के लिए टूर पैकेज की घोषणा की है। रविवार को इसकी शुरुआत होगी।
प्रत्येक शनिवार और रविवार को ककोलत के लिए टूर पैकेज के लिए होटल कौटिल्य विहार से वातानुकूलित बसें खुलेंगी। ककोलत टूर पैकेज के तहत पावापुरी पर्यटन स्थल का भी भ्रमण कराएगी।
ककोलत बिहार के नवादा जिला में है।