सुहागरात से पहले ही दुल्हन ने मचा दिया तहलका, दूल्हे को इश्क में मिला सबसे बड़ा चौंकाने वाला धोखा

खबरें बिहार की जानकारी

‘फेसबुक में काजल नाम की युवती से बातचीत हुई, बातों का सिलसिला बढ़ने लगा, वीडियो कालिंग से रूबरू हुए और फिर दोनों को बेपनाह प्यार हो गया। प्यार इस कदर बढ़ा कि दोनों ने शादी करने के वादों को पूरा करने का कदम उठाया और मंदिर पहुंच गए। शादी की सभी रस्मों के बाद दुल्हन घर पहुंची, लेकिन सुहागरात से पहले ही उसने तहलका मचा दिया।’ ये चर्चा लखीसराय से निकलकर अब बिहार के कई जिलों में होने लगी है। दरअसल, हुआ ही कुछ ऐसा है। दूल्हे को सबसे बड़ा चौंकाने वाला धोखा जो मिला है। इस खबर को सुनने वाला हर कोई यही कह रहा है कि आखिर ऐसा कैसे संभव है?

मामला बिहार के लखीसराय जिले का है, यहां पिपरिया प्रखंड अंतर्गत सैदपुरा पंचायत की लड़की से यहीं के एक लड़के की फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। फेसबुक पर काजल नाम के प्रोफाइल से आ रहे मैसेज का रिप्लाई करते-करते युवक को उससे प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने घरों में बात कर ली। युवक बारात लेकर पहुंचा और मंदिर में शादी हुई। उधर ‘काजल’ को विदा किया गया।

सुहागरात वाले दिन मचा दिया तहलका

शादी के बाद नई बहू के घर आते ही सभी रस्मों को पूरा किया जाने लगा। रस्में पूरी होते ही सुहागरात का दिन आया। लेकिन उससे पहले ही दुल्हन ने तहलका मचा दिया। मानें घर से फरार हो निकली, लेकिन क्यों भागी? इसका जवाब तो और भी चौंकाने वाला रहा। जब अपनी नई नवेली दुल्हन को ढूंढता हुआ दूल्हा उसे घर पहुंचा तो उसे सबसे बड़ा धोखा मिला। दरअसल, जिससे उसने शादी की थी, वो काजल थी ही नहीं।

एंजल काजल फर्जी अकाउंट, वो तो लड़का है…

दुल्हन के गांव में पूरा नजारा बदला हुआ था। गांव में काफी भीड़ लगी थी। गांव वाले भी हैरान थे कि आखिर बिना पूछे लड़के वालों ने ऐसा कर कैसे लिया। दुल्हन की खोज में लड़के वालों ने जैसे ही पूछताछ की, पूरा मामला सामने आ गया। युवक की शादी जिस काजल से हुई थी, वो लड़की नहीं लड़का था, जो बड़े-बड़े बाल रखता था और काजल नाम से अपना फेसबुक प्रोफाइल चलाता था।

नाबालिग है लड़का, ऐसे कैसे हुआ?

‘जिस काजल से युवक ने शादी की उसकी उम्र 15-16 साल बताई जा रही है। हल्की उम्र के कारण मोबाइल पर आवाज भी लड़की सी थी। दाढ़ी मूंछ न होना और लंबे-लंबे बाल रखने के चलते ही वीडियो काल में भी कभी उसकी पहचान लड़के के रूप में नहीं हो सकी। वहीं युवक उसकी बातों पर सीरियस हो गया और लव करने लगा।’ ऐसी जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। लोगों का कहना था कि फर्जी अकाउंट, ‘एंजल प्रिया-एंजल सोनम नाम के सक्रिय रहते हैं, लेकिन ऐसा कदम कोई नहीं उठाता। ये वास्तव में बचपने में की गई सबसे बड़ी गलती और युवक को मिला सबसे बड़ा धोखा ही है।’

ले जाना चाहता हूं घर- दूल्हा

हैरानी की बात ये रही कि पूरे मामले के खुलासे के बाद भी दूल्हा अपनी दुल्हन को ले जाने के लिए बेताब दिखा। उधर, काजल के बाल कटवा उसे उसके असली रूप में लाया गया। लड़के ने स्वीकार किया कि उसने फेसबुक में खेल-खेल में ऐसा किया है, वो पुरुष ही है। सुहागरात से पहले ही भागने के पीछे दूल्हे की तमाम प्राइवेट बातें रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *