बिहार में मिले पाषाण कालीन पत्थर के औजार के टुकड़े, यहाँ रहते थे आदिमानव

खबरें बिहार की

पुरातत्व विभाग की टीम को बिहार के बांका जिले में मंदार क्षेत्र में मध्य पाषाणकालीन पत्थर के औजार के कुछ टुकड़े मिले हैं। इसे टीम ने संभवत छह से 10 हजार ईसा पूर्व का बताया है। जिसका उपयोग आदिमानव द्वारा हथियार बनाने के लिए किया जाता था।

पुरातत्व विभाग की टीम क्षेत्र में मिल रहे पौराणिक व ऐतिहासिक अवशेषों की जानकारी विभाग को देगी। इसके बाद इसे संरक्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य योजना तैयार की जाएगी। शनिवार को पुरातत्व विभाग की टीम को मंदार क्षेत्र में मिशोलिथिक काल के पत्थर के औजार (माइक्रोप्लिथ) के कुछ टुकड़े मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *