पटना से 5 करोड़ रुपये की अंगूठी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह दावा पुलिस ने खुद ही किया है।
पटना से 5 करोड़ रुपये की अंगूठी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह दावा पुलिस ने खुद ही किया है। यह मंहगी अंगूठी पिछले 26 मार्च को पटना से ही लूट ली गई थी। इस मामले को जल्द खुलासा करने पर अंगूठी मालिक कुलवंत ने पटना पुलिस के एसएसपी मनु महाराज को धन्यवाद किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने करोड़ों की इस अंगूठी को भी जब्त कर लिया जिसे लुटेरे लेकर फरार हो गये थे। इस मामले में गिरफ्तार लुटेरे वशीर ने पुलिस के सामने अंगूठी ले जाने और मुंबई में 10 करोड़ में बेचने की बात जैसी बातें स्वीकार की है।
Pages: 1 2