बायें हाथ के तेज गेंदबाजों का खौफ़ क्रिकेट में हमेशा ही सर चढ़कर बोला है। कभी वो खौफ़ वसीम अकरम, गैरिफील्ड सोबर्स, चामिंडा वास का रहा था, फ़िर वो जहीर और जॉनसन का रहा और अब मोहम्मद आमिर और स्टार्क का है।
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ एशेज में मिचेल स्टार्क ने एक ऐसी गेंद डाली जिसके चर्चे पूरे क्रिकेट जगत में हो रही है। स्टार्क ने 90 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से वो गेंद इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज विंस को डाली। स्टार्क की वो गेंद एंगल बनाते हुए मिडल स्टंप पर टप्पा खाने के बाद लेग स्टंप की ओर स्लाइड करती लेकिन टप्पा खाते ही वो ऑफ़ स्टंप ले उड़ी। विंस को वो गेंद बिल्कुल भी समझ नहीं आया। इस गेंद की बेहतरी के अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि वसीम अकरम गेंद की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं।
अकरम ने कहा कि ये असली जाफ़ा है। स्टार्क की गेंद ने उन्हें अपने दिनों की याद दिला दी। स्टार्क ने बायें हाथ के तेज गेंदबाजों को गौरान्वित महसूस कराया है।
https://www.facebook.com/100007005279079/videos/2028176560759167/
वहीं इंग्लैंड के महान स्पिनर ग्रेम स्वान ने भी उस गेंद पर प्रतिक्रिया दी है। स्वान ने कहा कि उन्होंने आज तक ऐसी गेंद नहीं देखी है। इसके साथ ही उन्होंने एक बहुत आगे की बात भी बोल दी।
स्वान ने कहा कि लोग उस गेंद की तारीफ़ करते नहीं थक रहे। उनका कहना है कि ये गेंद इतनी बेहतरीन थी कि सचिन, ब्रैडमैन और द्रविड़ को भी हज़ार बार डाली जाती तो वो हज़ार बार आउट हो जाते।