बिहार का इतिहास 3000 साल पुराना है। ऐसे में इस राज्य ने पूरी दुनिया को कई ऐसी चीज़ें दी, जो आज हमारे लिए वरदान है। एक कहावत है कि देश के लिए बिहार और शरीर के लिए आहार बहुत ही जरूरी है।
ऐतिहासिक प्रमाण भी साबित करते हैं की बिहार के इतिहास के बिना भारत का इतिहास अधूरा है। बिहार काफी आरसे तक भारत की राजनीति, शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।
आज आपको बिहार के गौरवमय तथ्यों के बारे में बताते हैं, जिन्हें जान कर आपका दिल भी बिहार की जयकार कर उठेगा।
- भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति बिहार में ही हुई थी।
- जैन धर्म के संस्थापक भगवान महावीर का जन्म बिहार में हुआ था।