एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर बिहार का नाम रोशन किया पूर्णिमा ने

Other Sports

भूटान में आयोजित चौथी दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग में बिहार की पूर्णिमा सिन्हा ने स्वर्ण पदक और अनुपम कुमारी ने रजत पदक प्राप्त कर बिहार को गौरवान्वित किया।

बिहार जंप रोप के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया की यह उपलब्धि बिहार में नेशनल प्रतियोगिता और राज्य प्रतियोगिता कराने से मिली है।

बिहार जंप रोप के खिलाड़ी के इस उपलब्धि पर संघ के संरक्षक अनुसुइया रन सिंह (आईपीएस), संघ के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह (पप्पू ), फुर्मुद अंसारी, जय कुमार सोनी एवं संघ के पदाधिकारी ने दोनों खिलाड़ी को बधाई दी।

संघ के अध्यक्ष राजीव ने बताया कि दोनों खिलाड़ी को बिहार जंप रोप द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *