क्रिकेट में बिहार के एकमात्र चमकते सितारे और भारतीय अंडर 19 टीम के पूर्व कप्तान ईशान किशन ने गर्लफ्रेंड को लेकर एक चौंका देने वाली बात कही है। ईशान ने लाइफ और गर्लफ्रेंड की कड़ी को समय से जोड़ा है।
मीडिया से बात करते हुए ईशान ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनकी कोई प्रेमिका नहीं है। उन्हें कई सारी लड़कियों के प्रोपोज़ल्स आते हैं लेकिन जैसी वो चाहते हैं वो मिली नहीं। ईशान ने ये भी बताया कि क्रिकेट में कभी इतना समय हमारे पास होता नहीं है।
हम दिन भर प्रैक्टिस और ट्रेनिंग के बाद इतने थके होते हैं कि समय देना मुश्किल होता है। रिलेशनशिप में समय देना बहुत ज़रूरी होता उन्होंने यह स्वीकार किया। ईशान ने कहा कि अब तक तो उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। अभी तो बस क्रिकेट खेल रहे हैं, आगे कोई अच्छी सी मिली, अच्छी बात वात हुई तो हो सकती है।
ईशान आईपीएल में पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं और वो गुजरात लायंस की तरफ़ से खेलते हैं। ईशान के नेतृत्व में भारत की अंडर 19 टीम विश्वकप में उपविजेता भी रही है। ईशान को भविष्य के एक बड़े सितारे के रूप में देखा जा रहा है लेकिन अभी तक भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्हें पदार्पण का कोई मौका नहीं मिला है।