बिहार की दस सड़कों का विकास नये रूप में होगा। इसके अलावा एक नया फ्लाई ओवर भी बनेगा। पटना के सगुना मोड-खगौल रोड के साथ ही इन सभी सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।
खगौल वाली सड़क को तो छह लेन बनाने की योजना है। राज्य सरकार को इन सड़कों का काम दो साल में पूरा कर लेना होगा। इनका विकास केन्द्रीय रोड फंड (सीआरएएफ) से होगा।
सरकार ने इसके लिए 667 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। राज्य सरकार को इस पैसे से उन सड़कों का विकास करना है जो बिहार सरकार के अधीन हैं।
इसके अलावा छपरा में गांधी चौक पर बनने वाला फ्लाई ओवर भी इसी योजना में शामिल है। केन्द्र के इस पैसे को राष्ट्रीय उच्च पथों पर खर्च नहीं करना है।
पैसा स्वीकृति के साथ ही केन्द्र ने यह शर्त भी लगा दी है कि हर हाल में दो साल में इस पैसे को खर्च कर देना है।