शिवानंद तिवारी ने कहा-इस मामले में कोई सुशील मोदी के आसपास भी नहीं, उनका नस-नस जानते थे लालू

जानकारी राजनीति

 राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने सुशील मोदी (BJP Leader Sushil Modi) के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि अगर झूठ बोलने की प्रतियोगिता कराई जाए तो उसमें सुशील मोदी के आसपास भी कोई नहीं फटकेगा। पुराने लोगों को याद होगा कि विधानसभा में एक बार सर में झूठा बैंडेज बंधवा कर चले आए थे। सरकार लालू यादव की थी। आरोप लगाया कि पुलिस ने उनका सर तोड़ दिया है, लेकिन सुशील मोदी को नस-नस जानने वाले लालू यादव ने तुरंत चुनौती दी। कहा कि पट्टी खोलिए और चोट दिखाइए। देखें तो कि कहां चोट लगी है। सुशील मोदी भेद खुलने के डर से पलायन कर गए।

तब तो एनडीए में भी शासन नहीं चला रहे थे नीतीश 

शिवानंद ने कहा कि वही सुशील मोदी आज नीतीश कुमार के बारे में कह रहे हैं कि वह उप राष्ट्रपति बनना चाहते थे। नहीं बनाए गए, इसलिए तेजस्वी के साथ सरकार बना लिए। यह भी कह रहे हैं कि नीतीश नाम के मुख्यमंत्री होंगे। असली शासन तेजस्वी का होगा, क्योंकि जदयू से राजद बड़ी पार्टी है। इसका अर्थ यह हुआ कि एनडीए में भी शासन नीतीश कुमार नहीं चला रहे थे, क्योंकि भाजपा बड़ी पार्टी थी। सुशील मोदी हमारे साथ जेल में रहे हैं। इसलिए उनसे सहानुभूति है।

तेजस्वी ने भाजपा के पतन का सिलसिला शुरू कर दिया : राजद

उपमुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव के शपथ लेते ही राजद ने केंद्र सरकार पर हमले तेज कर दिए। तीन दशक पहले के राजनीतिक हालात से वर्तमान की तुलना करते हुए राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि जैसे लालू प्रसाद ने लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोका था, उसी तरह तेजस्वी यादव ने भाजपा के रथ को बिहार में रोक दिया। यह भाजपा के पतन का सिलसिला है। राजद प्रवक्ता ने नीतीश कुमार को समाजवादी विरासत का वाहक बताया और कहा कि तेजस्वी यादव की पहल से बिहार में भाजपा के मिशन को ब्रेक लग गया है। इससे भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उनकी अनर्गल बयानबाजी में छटपटाहट दिख रही है।

जनता के विश्‍वास पर खरा उतरेगी महागठबंधन सरकार 

राजद नेता ने कहा कि महागठबंधन सरकार को राज्य के 14 करोड़ लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है। सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी। बिहार की इस पहल से देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में आस्था रखने वाले लोगों को नई उर्जा मिलेगी। राजद प्रवक्ता ने कहा कि लालू प्रसाद ने अडवाणी के रथ को रोककर विभाजनकारी शक्तियों को रोका है। तेजस्वी ने भाजपा के रथ को रोककर उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *