इस दुनिया में भगवान भोले नाथ के कई मंदिर हैं। माना जाता है कि इनमें से कुछ मंदिरों की स्थापना स्वयं देवताओं ने की थी।
अगर आप भी ऐसे एतिहासिक एवं प्राचीन मंदिरों को देखने की लालसा रखते हैं तो आपको उस मंदिर में अवश्य जाना चाहिए जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं करीब 1000 साल पुराने और सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर की।
समुद्र तल से लगभग 3,680 मीटर की ऊंचाई पर बना यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यह मंदिर दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर है जहाँ से आप भगवान की पूजा के साथ साथ लुभावने प्राकृतिक दृश्यों का भी आनंद उठा सकते हैं।