फिल्म Jab Harry Met Sejal के प्रमोशन के लिए बनारस पहुंचे
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए बनारस पहुंचे। उनके साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और डायरेक्टर इम्तियाज अली भी मौजूद थे।
बता दें कि ‘Jab Harry Met Sejal’ 4 अगस्त को रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले फिल्म के प्रमोशन के लिए सोमवार को शाहरुख और अनुष्का बनारस गए थे।
बनारस में सड़क किनारे से पान खाकर शाहरुख और अनुष्का ने बनारस का दिल जीत लिया। तो वहीं दोनों ने एक दूसरे के लिए इतनी शानदार केमिस्ट्री दिखाई कि लोग उन्हें बस देखते रह गए। शाहरुख ने अनुष्का के लिए भोजपुरी गाना भी गाया।
‘लगावेलू लिपिस्टिक.. हिले ला आरा डिस्टिक’
इस दौरान बीजेपी सांसद और सिंगर मनोज तिवारी भी वहां मौजूद थे। मनोज तिवारी के साथ शाहरुख खान भी घुटनों के बल बैठक गए और अनुष्का के लिए भोजपुरी गाना ‘लगावेलू लिपिस्टिक.. हिले ला आरा डिस्टिक’ गाया। बीच-बीच में मनोज तिवारी उनका साथ देते नजर आए। अनुष्का ने भी इंडिया टॉप लागेलू गाने पर ठुमके लगाए।