sharad yadav and nitish kumar

Sharad Yadav के खिलाफ JDU का ब्यान- लालू का भ्रष्टाचार कब बन गया Sharad के लिए शिष्टाचार

राजनीति
JDU Vs Sharad Yadav

अभी-अभी जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव के दिल्ली में सम्मेलन को लेकर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार Sharad Yadav के लिए शिष्टाचार कब से बन गया। उन्होंने कहा कि शरद यादव नीतीश को राज्य में चुनौती देना चाहिए। चुनौती बिहार में है तो सम्मेलन दिल्ली में क्यों हो रहा है।

गौरतलब है कि महागठबंधन में टूट से खफा जदयू सांसद Sharad Yadav ने बगावत की राह पर एक और कदम बढ़ाया है। 19 को पटना में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी से दो दिन पहले 17 को शरद दिल्ली में सांप्रदायिकता पर सेमिनार करेंगे। विपक्षी एकता दिखाने के लिए इस सेमिनार में कांग्रेस, NCP, वाम दलों के साथ RJD को न्योता दिया है।

अपनी पार्टी को इस आयोजन से दूर रखा है। शरद के समर्थक रहे पूर्व एमएलसी विजय वर्मा ने दावा किया है कि वे जदयू को तोड़ कर जल्द ही नई पार्टी बनाएंगे और महागठबंधन के साथ रहेंगे।  माना जा रहा है कि Sharad Yadav सेमिनार में नीतीश के भाजपा के साथ जाने के फैसले के विरोध में बोलेंगे। इस बीच केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र, तेलंगाना, बंगाल, गुजरात और राजस्थान के नेताओं ने भी भाजपा के साथ जाने का विरोध किया है।

sharad yadav and nitish kumar

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा था कि Sharad Yadav हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उनको किस बात की नाराजगी है? जदयू के नेताओं के साथ नीतीश कुमार ने बैठक की थी। सबने एनडीए में जाने पर सहमति जताई। महागठबंधन में रहना मुश्किल था। प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने कहा कि मौसम बदलता रहता है। सावन के बाद भादो, बाद में शरद ऋतु आती है, वैसे ही Sharad Yadav भी वापस जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *