कार्यक्रम में देरी से आने पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान को फजीहत झेलनी पड़ी। स्वागत के लिए इंतजार कर रही एक लड़की ने देरी के लिए दोनों को ही माइक से नसीहत दे डाली।
बच्ची ने कार्यक्रम के लिए सजाए गए मंच पर सबके सामने बोला ‘हैलो रामविलास जी’ से उन्हें संबोधित किया। लड़की ने कहा कि हमें आप लोगों के स्वागत के लिए बुलाया गया था, लेकिन हम घंटों से इंतजार कर रहे हैं।
नाराज लड़की ने चिराग पासवान को भी नहीं छोड़ा। लड़की का तेवर देखने के बाद रामविलास और चिराग दोनों ही नेता सन्न रह गए। हरनौत की रहनेवाली शानवी ने रामविलास को विवश कर दिया बाद में मजबूरी में रामविलास ने लड़कियों से अपना स्वागत करवाया।
अंत में इन्हें 15 हजार रुपए भी दिए गए। इस घटना के बाद चिराग इस पूरे प्रकरण से बेहद नाराज दिखे। उन्होंने लोजपा के पदाधिकारियों की खूब क्लास लगाई। राजनीतिक गलियारों में इस घटना की चर्चा हो रही है।