बापू की चंपारण यात्रा की याद में 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात किमी तक पैदल चलेंगे। 17 अप्रैल की शाम चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोतिहारी जायेंगे। मोतिहारी के स्थानीय परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे और 18 अप्रैल को सुबह 7:10 बजे मोतिहारी से चंद्रहिया के लिए रवाना होंगे।
चंद्रहिया तक मुख्यमंत्री कार से जायेंगे, और फिर वहां से सात किमी की पदयात्रा करते हुए वापस मोतिहारी के गांधी मैदान पहुंचेंगे। गांधी मैदान के बाल उद्यान में लगी गांधी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री माल्यार्पण करेंगे।
इसके बाद वापस परिसदन चले जायेंगे। दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री फिर गांधी मैदान पहुंचेंगे, जहां पर एसडीओ कोर्ट में सौ साल पहले दिये गये गांधी जी के ऐतिहासिक वक्तव्य के मंचन के गवाह बनेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दिन में लगभग चार बजे सभा को संबोधित करेंगे। शाम पांच बजे वह पटना लौट जायेंगे है।