गर्मी का मौसम चल रहा है ऐसे में खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है क्योंकि इस मौसम में कोई भी चीज आप नहीं खा सकते। ठंडी के मौसम में आपको खाने पर ज्यादा ध्यान नहीं देना पड़ता है लेकिन गर्मी में आपको अपने डायट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी से लेकर तमाम तरह की समस्याएं होती हैं। ऐसे में हमें उस तरह के चीजों को खाने के लिए बोला जाता है जिससे शरीर में हर तत्व का संतुलन बना रहे।
इस मौसम में खाने के लिए सत्तू एक ऐसा चीज है जो काफी लाभदायक है। गर्मी में इसका सेवन और भी फायदेमंद है। यह शरीर ठंडा रखता है और पेट को भी आराम देता है। इसके आसानी से पचने के कारण कब्ज की समस्या भी नहीं होती।
आगे के पेज में जानिए गर्मियों में कितने काम का है सत्तू…