सम्राट चौधरी बोले- आरक्षण खत्म नहीं होने देगी BJP, सुशील मोदी ने याद दिलाया RJD शासन में हुआ नरसंहार

खबरें बिहार की राजनीति

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ अनुसूचित समाज नेताओं ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

इसके बाद समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि भाजपा किसी भी सूरत में आरक्षण खत्म नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि जब देश का संविधान बना तब भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आरक्षण का समर्थन किया। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने प्रमोशन में आरक्षण की व्यवस्था लागू की।

2016 में जब सर्वोच्च न्यायलय ने एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम को शिथिल करने की कोशिश की गई, तो भाजपा की नरेन्द्र मोदी की सरकार ने ही फिर से लागू किया।

उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद के नेता आज संविधान की रक्षा करने और आरक्षण बचाने की बात करते हैं, लेकिन हकीकत है कि 15 साल के शासनकाल में राजद ने किसी को आरक्षण नहीं दिया। बगैर आरक्षण पंचायत चुनाव भी करवा दिया।

जब तक गैर बराबरी, तब तक समाप्त नहीं होगा आरक्षण : सुशील मोदी

राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक गैरबराबरी है, तब तक कोई भी आरक्षण समाप्त नहीं कर सकता है।

कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद बाबासाहेब को भारत रत्न का सम्मान नहीं दिया गया। जब भाजपा के समर्थन वाली वीपी सिंह की सरकार देश में बनी तब उन्हें सर्वोच्च सम्माान से नवाजा गया।

 

सुशील मोदी ने राजद को भी दलित विरोधी बताते हुए कहा कि राजद के शासनकाल में नरसंहार में 155 दलितों की हत्या कर दी गई और यही राजद बाबासाहेब की जयंती मना रही है।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार आंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ घोषित कर वहां भव्य इमारत बना रही है।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान, कृष्ण कुमार ऋषि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौधरी संबोधित किया।

संचालन राजीव पासवान ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया मंच पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *