भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल यूं तो हमेशा ही अपने खेल और तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की कोई और वजह है। बता दें कि साइना नेहवाल अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी भी चर्चा का विषय नहीं रहीं और अब डायरेक्ट उनकी शादी की खबरें आ रही हैं। इन दिनों साइना का पूरा परिवार उनकी शादी की तैयारी में जुटा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साइना इस साल के अंतिम माह दिसंबर तक शादी कर लेगीं। उनकी शादी में महज उनके कुछ चाहने वाले ही शिरकत करेंगे। हालांकि एक सप्ताह बाद साइना की शादी का ग्रांड रिसेप्शन होगा, जिसमें खेल और बॉलीलुड से जुड़े तमाम सेलेब्स शिरकत करेंगे। साइना के लव अफेयर की खबरें तो मीडिया में आई नहीं इसलिए फैंस अब यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी लव स्टोरी कब और कैसे शुरु हुई। तो यहां हम आपको उनकी लवस्टोरी से जुड़ीं बातें बताते हैं।
दरअसल साइना ने अपना प्यार भी एक शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी को ही चुना। ये कोई और नहीं 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पी कश्यप हैं। दोनों की मुलाकात सालों पहले पुलेला गोपीचंद एकेडमी में हुई थी। लेकिन हाल कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें बहुत चर्चे में थी। लोग कयास तो लगा रहे थे लेकिन कोई पुष्ट जानकारी नहीं थी। लेकिन अब ये अचानक शादी की खबरों ने सारे फैंस और उनके चाहने वालों को चौंका दिया है।