आरजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का नोटिफिकेशन जारी, लालू यादव 28 सितंबर को करेंगे नामांकन

खबरें बिहार की जानकारी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष चुनाव का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। मौजूदा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 28 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन करेंगे। इसी दिन से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 28 सितंबर को ही शाम 5 बजे वैध पाए गए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। लालू यादव के फिर से आरजेडी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की पूरी संभावना है।

10 अक्टूबर को लालू प्रसाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा की जाएगी। इसके पहले 9 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं पार्टी के खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। अगले दिन 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने पार्टी के संगठनात्मक चुनाव सत्र 2022-2025 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन सम्बन्धी कार्यक्रम की घोषणा कर की। यह जानकारी देते हुए राजद के सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने दी।

जगदानंद दूसरी बार बने बिहार आरजेडी अध्यक्ष

इससे पहले आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ था। जगदानंद सिंह फिर से राष्ट्रीय जनता दल बिहार के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कहने पर उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। उनके खिलाफ किसी और कैंडिडेट में नामांकन नहीं किया। बुधवार को उन्हें आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर वे निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *