पटना : राज्य सरकार द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का पुनर्गठन किया गया है। बिहार सरकार ने एक बार फिर से आनंद किशोर को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का कमान सौंपा हैै। अगले 3 साल के लिए आनंद किशोर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष होंगे। बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अध्यक्ष के पद पर वर्तमान में कार्यरत आनंद किशोर, प्रमंडलीय आयुक्त, पटना को अपने दायित्वों के अतिरिक्त अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के रूप में कार्य संपादित करने हेतु अगले आदेश तक पुनः मनोनीत किया गया है।
आनंद किशोर के अलावा है और अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं। गौरतलब है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में एक के बाद एक घोटाले होने के बाद बिहार सरकार ने आनंद किशोर को जिम्मेदारी सौंपी थी।
अध्यक्ष के अतिरिक्त अन्य सदस्य हैं:-
1. निदेशक माध्यमिक शिक्षा, बिहार – पदेन सदस्य
2. प्रतिकुलपति, मौलाना मजहरुल हक़ अरबी-फारसी विश्वविद्यालय, पटना – सदस्य
3. प्रतिकुलपति, नालंदा खुला विश्वविद्यालय, सदस्य
4. प्राचार्य, शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, भागलपुर – सदस्य
5. परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, पटना – सदस्य
6. परीक्षा नियंत्रक, पटना विश्वविद्यालय – सदस्य
गौरतलब है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बोर्ड का गठन तीन वर्षों की अवधि के लिए किया गया है। अधिसूचना के अनुसार समिति के सदस्यों का कार्यकाल बोर्ड के कार्यकाल के समान होगा।