रेस्क्यू कर लाए 14 फीट के विशालकाय घड़ियाल को गंडक नदी में छोड़ा

खबरें बिहार की जानकारी

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गंडक के आसपास का क्षेत्र जलीय जीवों के लिए सुरक्षित माना जा रहा है। शनिवार दोपहर रोहतास डिविजन के वनक्षेत्र से रेस्क्यू कर लाए गए 14 फीट के विशालकाय घड़ियाल को धनहा में गंडक में छोड़ा गया।

इस संबंध मे बगहा वनक्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रोहतास वन प्रमंडल के वनक्षेत्रों से विशालकाय घड़ियाल को रेस्क्यू किया गया था।

 

वहां के वन अधिकारियों की टीम घड़ियाल को सुरक्षित लेकर वीटीआर पहुंची थी। यहां धनहा के गंडक नदी क्षेत्र में इसे सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *