केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अपने पूरे परिवार के साथ पटना के गांधी मैदान का रावण दहन कार्यक्रम देखा। रामविलास पासवान पटना के गांधी मैदान नहीं गए थे फिर भी उन्होंने रावण दहन को लाइव देखा। आपको लग रहा होगा की शायद उन्होंने टीवी पर लाइव देखा होगा। मगर आप गलत समझ रहे है।
दरअसल गांधी मैदान के पास होटल मौर्या है जिसके टॉप फ्लोर से पूरा गांधी मैदान को देखा जा सकता है। रामविलास पासवान ने भी रावण दहन देखने के लिए यही जगह चुना। वह अपनी पत्नी, बेटी, दामाद और नाती, नतिनी के साथ होटल मौर्या के टॉप फ्लोर से रावण वध का आनंद लिया।
गौरतलब है कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शनिवार को दशहरा के मौके पर रावण दहन का आयोजन किया गया। रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई महत्वपूर्ण अतिथि पहुंचे।
गांधी मैदान में शाम के सवा पांच बजे रावण दहन की प्रक्रिया पूरी की गयी। रावण का पुतला दहन करने से पूर्व कुंभकरण एवं मेघनाद का पुतला दहन किया गया। दशहरा कमेटी ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जमकर आतीशबाजी की गयी।