बिहार में यहां बन रहा है 50 लाख में राम मंदिर, गरबा करने आएंगे गुजरात से कलाकार

खबरें बिहार की

पटना :  गया शहर के पितामहेश्वर में जिले का सबसे महंगा पंडाल बन रहा है। करीब 50 लाख रुपए का खर्च पड़ा है। नवरात्र में इस बार शहर का यह स्थल आकर्षण का केन्द्र बनेगा। भगवान श्रीराम के अयोध्या मंदिर मॉडल को यहां दर्शाया गया है। गुफा में मां दुर्गा के रूप का भक्त दर्शन करेंगे।

समिति के कोषाध्यक्ष चंदन वर्मा, राजीव रंजन उर्फ लड्‌डू सिंह व आशु कुमार ने बताया कि ऐसा मॉडल कोलकाता के मोहम्मद अली पार्क में बनाया गया था। डेढ़ महीने से पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।

पूजा समिति के अध्यक्ष अभय शंकर, अमित कुमार सिन्हा, पुुरुषोत्तम कुमार व वैभव कुमार ने बताया कि 26 सितंबर को महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती के लिए गंगा घाट वाराणसी से ब्राह्मणों का दल पहुंच रहा है।

पितामहेश्वर में नवरात्र को लेकर डांडिया का भी भव्य आयोजन किया गया है। गुजरात और नई दिल्ली से कलाकार पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *