सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री राजनाथ सिंह 25 अप्रैल को सहरसा आएंगे। इससे पहले राजनाथ सिंह को चंपारण सत्याग्रह स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह में आना था। लेकिन किन्ही कारणवश नहीं आये।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहरसा में वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए बिहार आने वाले हैं। खबर है कि वह 25 अप्रैल को बिहार के सहरसा आएंगे। इससे पहले वह राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित चंपारण सत्याग्रह स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह में आने वाले थे। मगर किसी कारण से वह नहीं आ सके। उनके ना आने पर कई नेताओं के बयान भी आए।