पुरवा के प्रवाह से मौसम होगा सुहाना, बादल गरजने के साथ बारिश का अलर्ट जारी

खबरें बिहार की जानकारी

इन जिलों में यलो अलर्ट

17 और 18 मई को भी राज्य के 20 जिलों में वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके पीछे मोका तूफान का असर माना जा रहा है। रविवार की रात कुछ जिलों में वर्षा भी हुई। हालांकि, तीन जिलों रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद में हीट वेव का असर भी रहेगा। पटना व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

मोका तूफान का दिख रहा असर

बिहार में मोका तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है। रविवार देर रात मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीमपुर, मोतिहारी और दरभंगा में तेज हवा के साथ वर्षा हुई। वैशाली में ओले भी गिरे।

आगे दो दिनों बाद 17 और 18 मई को जमुई, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, और सीमामढ़ी सहित राज्य के 20 जिलों में वर्षा हो सकती है। चक्रवाती तूफान के कारण किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, भागलपुर और बांका में भी तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *