बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने कहा है कि प्रियंका गांधी का लालू यादव के प्रति सहानुभूति समझने लायक हैं लेकिन राजद सुप्रीमो की आड़ में भाजपा पर हमला करना उनकी नासमझी है।
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि प्रियंका गांधी को शायद लालू यादव के इतिहास के बारे में नहीं मालूम है। बिहार में कांग्रेस कल भी लालू यादव के हाथ की कठपुतली थी और आज वह तेजस्वी यादव के हाथ की कठपुतली है। चूंकि प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा पर हमला करने का कोई मौका नहीं मिल रहा है तो उन्होंने लालू यादव का सहारा ले लिया है।
उन्होंने कहा कि लालू यादव और उनके परिवार की तरफ से कांग्रेस को हाशिए पर रखा जाता है। प्रियंका गांधी पहले बिहार में कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट करें तब लालू प्रेम दिखाएं। उन्हें बिहार में अपनी पार्टी की स्थिति देखनी चाहिए कि किस तरह तेजस्वी कांग्रेस को हर मसले पर आईना दिखा देते हैं।