इस बेटी ने किया बिहार का नाम रौशन, मेहनत और लगन से बन गई वैज्ञानिक

एक बिहारी सब पर भारी

प्रियंका की उपलब्धि के बारे में जानकर आप यकीनन बिहार की इस बेटी पर गर्व करेंगे। प्रियंका ने इसरो सैटेलाइट सेंटर, बेंगलुरु में वैज्ञानिक का पद हासिल कर पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। प्रियंका के पिता राजीव कुमार रेलवे में गार्ड के पद पर कार्यरत है।

18 साल की प्रियंका ने बीटेक का कोर्स NIT अगरतल्ला से किया है। फिलहाल वो एमटेक की पढ़ाई IIT गुवाहाटी से कर रही हैं। शुरु से ही मेधावी रही प्रियंका ने साल 2006 में दसवीं और साल 2008 में 12वीं की परीक्षा पास किया था।
प्रियंका कुमारी की सफलता ने गांव की बेटियों के सपनों की उड़ानों को एक नया पंख लगा दिया है। अगर इंसान के अंदर लगन और प्रतिभा हो तो वो विपरित परिस्थितियों में भी देश और समाज को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *